Categories
औरंगाबाद बिहार

कई मामलों में 34 वर्षों से फरार नक्सली गिरफ्तार, भेजा गया जेल

औरंगाबाद, बिहार।

जिले की पुलिस की सक्रियता के कारण इन दिनों नक्सली गतिविधियों पर काबू पाया जा रहा है और नक्सलियों की गिरफ्तारी की जा रही है। ताज़ा मामला जिले के कासमा थाना क्षेत्र के जगरूप बिगहा दुगुल गांव का है। जहां के निवासी तपेश्वर भुइयां उर्फ कपिल भुइयां नाम के नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली 34 वर्षों से फरार चल रहा था।

रफीगंज प्रखंड के कासमा पुलिस ने लंबे समय से 7 नक्सली कांडों में फरार चल रहे नक्सली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार नक्सली कासमा थाना क्षेत्र के जगरूप बीघा दुगुल गांव निवासी 55 वर्षीय तपेश्वर भुइयां उर्फ़ कपिल भुइयां है।

इस सम्बंध में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वितीय अमित कुमार ने बताया कि औरंगाबाद एसपी के निर्देश पर सभी थाना में फरार चल रहे, अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान चलाई जा रही है। इसी क्रम में कासमा पुलिस को जानकारी मिली की कासमा थाना कांड संख्या 22/ 90 में फरार चल रहे नक्सली तपेश्वर भुइयां उर्फ़ कपिल भुइयां अपने घर जगरूप बीघा दुगुल आया हुआ है। पुलिस ने जानकारी के अनुसार छापामारी की तो इस दौरान चाल्हो पहाड़ के बगल में एक झोपड़ी नुमा मकान से तपेश्वर भुइयां उर्फ़ कपिल भुइयां को गिरफ्तार किया गया।

7 मामलों में था फरार

तपेश्वर भुइयां उर्फ़ कपिल भुइयां के खिलाफ औरंगाबाद जिला के 4 थानों में कुल 7 प्राथमिकी नक्सली कांड एवं आर्म्स एक्ट में दर्ज हैं।
इस संबंध में सदर एसडीपीओ द्वितीय अमित कुमार ने बताया कि नक्सलियों की लगातार गिरफ्तारी से उनके हौसले पस्त हो रहे हैं।

छापामारी अभियान में कासमा थाना अध्यक्ष इमरान आलम, एसआई राजीव कुमार, ललन प्रसाद यादव, ए एस आई अरुण कुमार सिंह, पीटी सी नवीन कुमार, उपेंद्र महतो, सिपाही मनीष कुमार, राज निगम कुमार, गोविंद सिंह कुशवाहा, दिवाकर ठाकुर, उपेंद्र कुमार, चौकीदार गुड्डू कुमार ओमप्रकाश कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।