Categories
औरंगाबाद बिहार

दो बसों में हुई आमने-सामने की टक्कर में सड़क पर गिरे पैसेंजर, पीछे से आ रहे डंपर ने कुचला, 2 की मौत, दर्जन भर घायल

द साइलेंस मीडिया न्यूज़

औरंगाबाद, बिहार।

जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में डम्फर और 2 बसों की भीषण टक्कर हुई है। इस टक्कर में 2 की मौत हुई है। वहीं दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गया – दाउदनगर पथ में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

दाउदनगर थाना क्षेत्र के गया- दाउदनगर मार्ग में मंडल उप कारा के पास शुक्रवार की दोपहर 2 बस और 1डम्फर की टक्कर हो गई। इस टक्कर में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि दाउदनगर से एक निजी बस तेज गति से गोह की ओर जा रही थी। इसी दौरान दाउदनगर मंडल उप कारा के पास बस की सामने से तेज गति से आ रहे दूसरे बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पीछे से तेज गति में आ रहे हाईवा डम्फर ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर में तीनों वाहन आपस में फंस कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों को बस से निकालते स्थानीय युवक (फोटो -द सायलेंस मीडिया )
दुर्घटना के बाद गया दाउदनगर रोड में लगी जाम (फोटो – द साइलेंस मीडिया न्यूज़ )


मृतकों की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के सोनी गांव निवासी निर्मल साव की 45 वर्षीय पत्नी उपराजो देवी और उसी गांव की रहने वाली शिवचरण गुप्ता की 18 वर्षीय बेटी अंजनी कुमारी के रूप में की गई है।


घटना में घायलों का इलाज स्थानीय अनुमंडलिय अस्पताल और 4 गंभीर रूप से घायलों का इलाज सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद में कराया जा रहा है।
घायलों में 2 सहोदर भाई हैं जो अपने परिवार के साथ दाउदनगर से हमीद नगर जा रहे थे। उपहरा थाना क्षेत्र के अनूप सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार और श्यामसुंदर कुमार अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ हमीद नगर जा रहे थे। दोनों भाइयों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वही कोचिंग क्लास कर घर लौट रही दाउदनगर थाना क्षेत्र के रंगी बीघा गांव के कल्पना कुमारी भी घायल हो गई है।वह बेहोशी अवस्था में है। इस घटना में गोह थाना क्षेत्र के अंकुरी गांव निवासी अनिल मिश्रा के 25 वर्षीय पुत्र रोशन मिश्रा भी घायल हो गए हैं। घायल रौशन मिश्रा ने बताया कि वे लोग दाउदनगर से अपने घर जा रहे थे। बस द्वारा आगे जा रहे हाइवा को ओवरटेक करने के कारण सामने से आ रही दूसरी बस में टक्कर हो गई और ड्राइवर केबिन में बैठे सभी 4-5 लोग सड़क पर आ गिरे। इसी बीच पीछे छूट चुका हाइवा भी तेज स्पीड में बढ़ता चला आया और नीचे गिरे लोगों को कुचल दिया। जिससे 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

अन्य घायलों को दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद भेजा गया है।
दाउदनगर थाना प्रभारी फहीम आजाद खान ने बताया कि घटना की सूचना जैसे ही उन्हें मिली वह एसआई आरती कुमारी और दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भिजवाया। वहीं एक वाहन में फंसे ड्राइवर को भी खिड़की काटकर बाहर निकल गया। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम कराने लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है।

Categories
औरंगाबाद बिहार

कई मामलों में 34 वर्षों से फरार नक्सली गिरफ्तार, भेजा गया जेल

औरंगाबाद, बिहार।

जिले की पुलिस की सक्रियता के कारण इन दिनों नक्सली गतिविधियों पर काबू पाया जा रहा है और नक्सलियों की गिरफ्तारी की जा रही है। ताज़ा मामला जिले के कासमा थाना क्षेत्र के जगरूप बिगहा दुगुल गांव का है। जहां के निवासी तपेश्वर भुइयां उर्फ कपिल भुइयां नाम के नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली 34 वर्षों से फरार चल रहा था।

रफीगंज प्रखंड के कासमा पुलिस ने लंबे समय से 7 नक्सली कांडों में फरार चल रहे नक्सली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार नक्सली कासमा थाना क्षेत्र के जगरूप बीघा दुगुल गांव निवासी 55 वर्षीय तपेश्वर भुइयां उर्फ़ कपिल भुइयां है।

इस सम्बंध में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वितीय अमित कुमार ने बताया कि औरंगाबाद एसपी के निर्देश पर सभी थाना में फरार चल रहे, अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान चलाई जा रही है। इसी क्रम में कासमा पुलिस को जानकारी मिली की कासमा थाना कांड संख्या 22/ 90 में फरार चल रहे नक्सली तपेश्वर भुइयां उर्फ़ कपिल भुइयां अपने घर जगरूप बीघा दुगुल आया हुआ है। पुलिस ने जानकारी के अनुसार छापामारी की तो इस दौरान चाल्हो पहाड़ के बगल में एक झोपड़ी नुमा मकान से तपेश्वर भुइयां उर्फ़ कपिल भुइयां को गिरफ्तार किया गया।

7 मामलों में था फरार

तपेश्वर भुइयां उर्फ़ कपिल भुइयां के खिलाफ औरंगाबाद जिला के 4 थानों में कुल 7 प्राथमिकी नक्सली कांड एवं आर्म्स एक्ट में दर्ज हैं।
इस संबंध में सदर एसडीपीओ द्वितीय अमित कुमार ने बताया कि नक्सलियों की लगातार गिरफ्तारी से उनके हौसले पस्त हो रहे हैं।

छापामारी अभियान में कासमा थाना अध्यक्ष इमरान आलम, एसआई राजीव कुमार, ललन प्रसाद यादव, ए एस आई अरुण कुमार सिंह, पीटी सी नवीन कुमार, उपेंद्र महतो, सिपाही मनीष कुमार, राज निगम कुमार, गोविंद सिंह कुशवाहा, दिवाकर ठाकुर, उपेंद्र कुमार, चौकीदार गुड्डू कुमार ओमप्रकाश कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।