Categories
औरंगाबाद पटना बिहार लोकसभा चुनाव 2024 सासाराम (रोहतास)

नबीनगर में पवन के रोड शो में पहुंचे 50 हजार से अधिक लोग, चारों तरफ पवन का शोर, 10 घन्टा रहा जीटी रोड जाम

औरंगाबाद, बिहार।

काराकाट लोक सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहे भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ने जिले के नबीनगर में रोड शो और सभा का आयोजन किया। यह आयोजन मंगलवार की रात्रि में की गई। इस सभा में 50 हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। रात 10:00 बजे तक चली इस सभा में लोगों का जोश और उमंग देखते ही बन रहा था। सभा में नवयुवकों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभा से पहले पवन सिंह ने रोड शो का आयोजन किया था। यह आयोजन बारुण से लेकर नवीनगर तक था।

नबीनगर में पवन सिंह की सभा


पवन सिंह के साथ हजारों गाड़ियां थी जो लौटने के क्रम में जीटी रोड पर जाम लग गया। जाम दूसरे दिन बुधवार की सुबह 8:00 बजे तक लग रहा। जिससे स्कूल बसों को भी रद्द करना पड़ा।

काराकाट संसदीय क्षेत्र की चर्चा इन दिनों अचानक बढ़ गई है। कारण बना है भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार कहा जाने वाले पवन सिंह। यहां से पवन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले पवन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का टिकट लौटा दिया था। भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल से प्रत्याशी बनाया था।
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह दो दिनों से लागत तार सुर्खियों में बने हुए हैं पिछले दिनों हुए हैं। रविवार को औरंगाबाद जिले के देव स्थित सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना की थी। इसके साथ ही इन्होंने चुनावी कैम्पेन का भी आगाज कर दिया था। मंगलवार को वह रोहतास जिले के अंतर्गत आने वाले काराकाट लोकसभा क्षेत्र में रोड शो और सभा किया था। उसके बाद रात्रि 8:00 बजे सोन नदी पर बने पुल को पार करते हुए औरंगाबाद जिले से बारुण होते हुए नबीनगर पहुंचे। जहां उनकी सभा का आयोजन किया गया था। सभा में 50 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे।

मौजूद समर्थक रात के अंधेरे में भी पवन सिंह को सुनने के लिए पहुंचे हुए थे। पवन सिंह ने नबीनगर पहुंचने के बाद सबसे पहले रोड शो किया, उसके बाद वे सभा स्थल पहुंचे। सभा स्थल से मंच पर अन्य नेताओं के साथ लोगों को संबोधित किया। इस दौरान भीड़, खासकर नौजवानों की भीड़ से मैदान अटा पड़ा था। ज्यादा लोग होने के कारण मैदान में अव्यवस्था का आलम बना रहा। अंधेरा होने के कारण हजारों मोबाइलों के फ्लैश लाइट पवन सिंह को एक झलक देखने के लिए चमक रहे थे। जब पवन सिंह का काफिला नबीनगर बाजार से होकर गुजरा तो आसपास के घरों से महिलाओं ने पुष्प की बारिश की।

जाम हो गया जीटी रोड

नवीनगर से निर्धारित अपने चुनावी कार्यक्रम को सम समाप्त कर पवन सिंह वापस लौटने लगे। उन्हें ओबरा जाना था। वापसी के क्रम में जीटी रोड पर उनका काफिला जाम में फंस गया। रात्रि में आए आंधी और बारिश के कारण जगह जगह पेड़ गिरे हुए थे। जाम इतनी भीषण थी कि लगातार रात्रि 11:00 बजे से लगी जाम बुधवार की सुबह के 8:00 तक लगी रही। सुबह से ही पुलिस बल जाम को छुड़वाने में व्यस्त थे लेकिन जाम को हटाया नहीं जा सका था।
जाम के कारण दर्जनों स्कूलों के स्कूल वाहनों को रद्द करना पड़ा। जिससे बच्चे स्कूल नहीं जा सके। सुबह-सुबह विद्यालय जा रहे बच्चों को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ी। शादी विवाह के मौसम होने के कारण वैसे भी ट्रैफिक बढ़ी हुई थी। वहीं जीटी रोड के दोनों तरफ का लेन जाम रहने के कारण बारात गाड़ियों की भी जाम में ही रात गुजर गए।

Categories
औरंगाबाद गया बिहार लोकसभा चुनाव 2024

औरंगाबाद से राजद के घोषित प्रत्याशी अभय कुशवाहा पर पहले दिन ही आई आफत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

औरंगाबाद, बिहार।

औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से दर्जनों दावेदारों को पछाड़कर राजद का सिम्बल लेकर आए अभय कुशवाहा पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हो गया है। औरंगाबाद पहुंचने के पहले दिन ही उन्हें मुकदमे का सामना करना पड़ा। उनपर आरोप है कि रात्रि 8 बजे औरंगाबाद शहर में सात आठ गाड़ियों के काफिले के साथ नारेबाजी करते पाए गए हैं।

इंडिया गठबंधन में शामिल दल राष्ट्रीय जनता दल के सिंबल पर औरंगाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने आए उम्मीदवार अभय कुशवाहा पर औरंगाबाद नगर थाने में आदर्श आचार संहिता उलंघन की प्राथमिकी दर्ज हो गई है।
यह प्राथमिकी गुरुवार की देर रात औरंगाबाद के अंचलाधिकारी के बयान पर दर्ज कराई गई है।

नगर थाना में दिए गए आवेदन में अंचलाधिकारी ने बताया है कि 21 मार्च की रात लगभग 10 बजे बजे अभय कुशवाहा 8 गाड़ियों को लेकर अपने समर्थकों के साथ शहर में प्रवेश किए और उनके समर्थकों के द्वारा महाराणा प्रताप चौक, रमेश चौक से होते हुए फारम की तरफ जाते हुए अभय कुशवाहा जिंदाबाद, लालू राबड़ी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।


जो कि आदर्श आचार संहिता उलंघन का मामला है। अंचलाधिकारी अरुण कुमार सिंह द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में नगर थाना में कांड संख्या 237/24 अंकित करते हुए u/s 188 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए नगर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस सम्बंध में एक मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।