सरकार विस्थापितों की समस्या पर गंभीर नहीं :मंटू यादव
–विभिन्न दलों के दर्जनों नेताओं ने थामा झामुमों का दामन
दिनेश कुमार पांडेय
(बोकारो/झारखंड)
झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव के आवासीय कार्यालय बियाड़ा बाजार में बैठक किया गया बैठक को संबोधित करते हुए मंटू यादव ने कहा कि विस्थापित नौजवान आज भी रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं सैल बोकारो विस्थापितों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।
लोकसभा चुनाव बाद विस्थापितों की समस्या को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा फिर एक बार बीएसएल प्रबंधन से आर पार की लड़ाई लड़ेगी मंटू यादव ने कहा कि रघुवर सरकार ने विस्थापितों का अधिकार कुचलने का काम किया है यह सरकार शुरू से विस्थापित विरोधी रही है झारखंड प्रदेश में जब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार नहीं बनेगी तब तक विस्थापितों का अधिकार नहीं मिल सकता है मंटू यादव के नेतृत्व में दर्जनों विस्थापित नौजवानों ने पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया सभी को माला पहनाकर शामिल किया गया ।
बैठक में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष उदय गोस्वामी विरेंद्र यादव लालमोहन हेंब्रम अशोक यादव सुनील सिंह धनु लाल महतो सुखदेव सोरेन । पार्टी में शामिल होने वाले अशोक मांझी तारा लाल सिंह मिथुन मंडल फुलेश्वर हसदा सिकंदर किस्कु प्रकाश टू डू मदन महली सीताराम सोरेन लाल बाबू अंसारी मोहन सोरेन छोटू लाल टुडू रिंकू कालिंदी अविनाश टुडू सुनील मांझी राज कुमार सोरेन नगेंद्र मरांडी इत्यादी मौजूद थे।